Chief editor-neeraj pandey 

ग्रामीणों के रास्ते पर अवैध बाउंड्री, आवागमन बाधित — कलेक्टर से शिकायत


कटनी। जिले की ग्राम पंचायत पिपरौंध अंतर्गत ग्रामीणों ने आने-जाने के मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जा और बाउंड्री निर्माण का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अतिक्रमण के कारण आवागमन में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरौंध में खसरा नंबर 317 से खसरा नंबर 279 तक स्थित भूमि पर राजस्व अभिलेखों में 10 फीट चौड़ा रास्ता दर्ज है, जो सिंचाई नहर तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। लेकिन इस रास्ते पर आज तक किसी प्रकार का पालन नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा पुलिया निर्माण कराया गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलती थी। किन्तु बाद में भूमि विक्रय के दौरान उक्त रास्ते का उल्लेख किए बिना भूमि बेच दी गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्तमान भू-स्वामी द्वारा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कर दिया गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा, ग्रामीणों का कहना है कि पीछे की ओर निकलने वाले मार्ग पर भी बाउंड्री खड़ी कर दी गई है, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार उस मार्ग की चौड़ाई 25 फीट है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध अतिक्रमण हटाकर मार्ग को पुनः खुलवाया जाए तथा राजस्व अभिलेखों में दर्ज रास्ते को सुरक्षित रखा जाए।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते