*श्री राम जन्मोत्सव की नौवीं विशाल शोभायात्रा में असाटी समाज अग्रणी होकर स्वागत और चलित दिव्य जीवंत झांकी का करेगा आयोजन*


*असाटी वैश्य समाज विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक संदीप के निवास पर संपन्न*


कटनी (22 मार्च)- श्री हिंदू उत्सव समिति कटनी के नेतृत्व में शनिवार 28 मार्च को आयोजित रामनवमी के पावन पर्व पर श्री राम जन्मोत्सव की नौवीं विशाल शोभायात्रा में असाटी वैश्य समाज विकास समिति द्वारा अग्रणी होकर जुलूस का ऐतिहासिक हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु असाटी वैश्य विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष श्री शैलेंद्र असाटी की अध्यक्षता में आयोजित कर रूपरेखा तैयार की गई। संदीप असाटी के निवास पर आयोजित बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने-अपने सुझावों को प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाए जाने की बात रखी। 9 वीं विशाल शोभायात्रा के स्वागत जुलूस के लिए सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु और मातृ शक्तियां एक ड्रेस कोड में सपरिवार सम्मिलित होकर पुष्प वर्षा और महाप्रसाद वितरण करेंगे। प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना एवं आराधना के उपरांत अल्प समय में हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन गीत के कार्यक्रम से शुरुआत होगी। अध्यक्ष श्री शैलेंद्र असाटी ने संपूर्ण हिंदू समाज का गौरव बढ़ाने एवं कार्यक्रम की भव्यता सुनिश्चित करने जिले भर के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के असाटी सामाजिक बंधुओ से इस कार्यक्रम में शामिल होकर दिव्य बनाने का विनम्र आग्रह किया है। रविवार को श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित बैठक में असाटी वैश्य विकास समिति के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। असाटी समाज के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र असाटी ने प्रभु श्री राम जन्मोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने के संबंध में अपने विचार रखें तथा असाटी वैश्य विकास समिति द्वारा हर संभव सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया। कार्यकारिणी की बैठक में संरक्षक श्री योगेंद्र कुमार असाटी, संतराम असाटी, उपाध्यक्ष संजय कुमार असाटी, संदीप असाटी, बिहारी असाटी, जितेंद्र असाटी, मनोज असाटी, रामकृष्ण गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते