कटनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शासकीय जमीन पर अवैध कब्जों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित लाल पहाड़ी अब भू माफियाओं के निशाने पर है।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरगवा क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की लाल पहाड़ी इन दिनों सुर्खियों में है।

यह वही पहाड़ी है जो पूरी तरह शासकीय भूमि मानी जाती है, लेकिन अब धीरे-धीरे यह जमीन भू माफियाओं के कब्जे में जाती नजर आ रही है।

लगातार यहां अवैध कब्जे किए जा रहे हैं और पक्के निर्माण भी तेजी से खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क से रोजाना प्रशासनिक अधिकारी और जिम्मेदार विभागों के कर्मचारी गुजरते हैं, उसी के किनारे हो रहे इस खुलेआम अतिक्रमण पर किसी की नजर नहीं पड़ रही या यूं कहें कि नजरअंदाज किया जा रहा है।

“अगर ऐसे ही चलता रहा तो कुछ ही समय में पूरी लाल पहाड़ी प्राइवेट लोगों के कब्जे में चली जाएगी… प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग की लापरवाही और अनदेखी के चलते भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा या फिर लाल पहाड़ी पूरी तरह से निजी हाथों में चली जाएगी?

फिलहाल, यह देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।क्या लाल पहाड़ी को बचाया जा सकेगा या फिर यह भी अवैध कब्जों की भेंट चढ़ जाएगी?

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते