Chief editor-neeraj pandey 

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा लगाए जा रहे कथित चक्रवर्ती ब्याज, जिसे आम जनता “जजिया कर” के नाम से भी पुकार रही है, अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इस मामले को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने खुलकर विरोध का ऐलान कर दिया है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष सेंगर ने तीखे शब्दों में नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह टैक्स पूरी तरह जनविरोधी है और इससे सीधे-सीधे आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा


“यदि नगर निगम कटनी इस तथाकथित ‘जजिया कर’ को तुरंत वापस नहीं लेता, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इसके बाद भी यदि प्रशासन नहीं जागा, तो हम हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।”

पार्टी का कहना है कि यह चक्रवर्ती ब्याज आम नागरिकों के साथ अन्याय है और इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कटनी की जनता को “लूटने” की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन तेज किया जाएगा।

अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर निगम कटनी इस विरोध के बाद क्या रुख अपनाता है, और क्या इस विवादित कर प्रणाली पर कोई पुनर्विचार किया जाता है या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते