सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कटनी के पिपरोध और निवार मे आदिवासी भूमि पर चल रहा है बड़ा खेला 

कटनी 

जिले से एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आ रही है, जहां पिपरोध और निवार क्षेत्र में आदिवासी जमीनों के कथित अवैध हस्तांतरण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि पिछले कई वर्षों से नियमों को ताक पर रखकर आदिवासी भूमि को गैर आदिवासियों के नाम किया गया है 

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पिपरोध और निवार क्षेत्र में आदिवासी जमीनों को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, कई जमीनों का ट्रांसफर बिना सक्षम अधिकारियों की अनुमति के ही गैर आदिवासियों के नाम कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला वर्षों से चलता आ रहा है, जिसमें राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

नियमों के मुताबिक आदिवासी भूमि को गैर आदिवासी के नाम ट्रांसफर करने के लिए कड़े प्रावधान हैं और उच्च स्तर की अनुमति आवश्यक होती है। लेकिन आरोप है कि इन नियमों को नजरअंदाज करते हुए फर्जी दस्तावेजों और मिलीभगत से यह खेल खेला गया।

स्थानीय लोगो का कहना है 

“लोगो का कहना है की जमीन बिना जानकारी के दूसरे लोगों के नाम कर दी गई। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

स्थानीय लोगो मे आक्रोश 

इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह बड़ा आंदोलन बन सकता है।

सवाल

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।फिलहाल, यह मुद्दा आदिवासी अधिकारों और प्रशासनिक पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते