Chief editor-neeraj pandey 

कटनी जिले में सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के संरक्षण में बन रही सड़क में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।



मामला जुजावल ग्राम को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का है, जो कि मुख्य मार्ग से जुजावल ग्राम तक बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क का निर्माण कार्य हाल ही में शुरू हुआ है।

लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस ठेकेदार को यह निर्माण कार्य दिया गया है, वह बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही गिट्टी और अन्य सामग्री की गुणवत्ता बहुत ही निम्न स्तर की बताई जा रही है। इतना ही नहीं, सड़क की समतल करने और बेस तैयार करने में भी घटिया मलबे का उपयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सब कुछ पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण करने वाले इंजीनियरों की जानकारी में हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विभाग से संपर्क करने का प्रयास 

इस विषय मे pwd,के SDO बत्रा जी से सम्पर्क करने का प्रयास भी किया गया लेकिन किन्ही कारणो से सम्पर्क नही हो पाया 

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस सड़क निर्माण में हो रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र टीम का गठन किया जाए, जो मौके पर जाकर गुणवत्ता की जांच करे और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपे।

अब देखना यह होगा कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और क्या दोषियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते