Chief editor-neeraj pandey 

कटनी जिले की ग्राम पंचायत ,कैलबारा खुर्द में लंबे समय से सचिव की समस्या को लेकर उठ रहे मुद्दे पर अब प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। जिला पंचायत कटनी की सीईओ हर सिमरन प्रीत कौर ने खबर पर संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 12 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत कैलबारा खुर्द में अतिरिक्त सचिव प्रभारी की पदस्थापना के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।


बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में सचिव की व्यवस्था ठीक न होने के कारण कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिसको लेकर लगातार शिकायतें और खबरें सामने आ रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल निर्णय लिया और अतिरिक्त सचिव प्रभारी की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।

इस कार्रवाई से ग्राम पंचायत के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत कैलबारा खुर्द के आदिवासी सरपंच छुटटू कोल ने इस त्वरित निर्णय के लिए जिला पंचायत सीईओ हर सिमरन प्रीत कौर का आभार व्यक्त किया है।

सरपंच ने कहा कि अतिरिक्त सचिव की पदस्थापना से पंचायत के लंबित कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।


Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते