Chief editor-neeraj pandey 

कटनी जिले की पंचायत व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जिला पंचायत कटनी की टेबल से टेबल तक घूमती फाइलों की व्यवस्था अब ग्राम पंचायतों के विकास में बड़ी बाधा बनती दिखाई दे रही है।

दरअसल, मामला ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द का है, जहां लंबे समय से प्रभारी सचिव की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया अटकी हुई है। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कटनी द्वारा होली त्योहार से पहले ही प्रभारी सचिव भेजने के लिए प्रस्ताव और प्रतिवेदन तैयार कर जिला पंचायत कटनी को भेज दिया गया था।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह फाइल अब भी जिला पंचायत के दफ्तर में एक टेबल से दूसरे टेबल तक घूम रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ अधिकारी और बाबू फाइल को अपने टेबल पर ही रोके बैठे हैं।

सूत्र यह भी बताते हैं कि फाइल आगे बढ़ाने के लिए कुछ “जरूरतों” की चर्चा भी दफ्तर के गलियारों में सुनाई दे रही है। हालांकि यह जरूरत क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यदि यही स्थिति बनी रही तो पंचायत व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठना तय है। जानकारों का कहना है कि जिला पंचायत कटनी में पहले भी लोकायुक्त की कार्रवाई हो चुकी है, ऐसे में यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो एक बार फिर ऐसी कार्रवाई से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द को कब तक प्रभारी सचिव मिल पाता है।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते