कटनी जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में बना उद्यान अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है

Chief editor -Neeraj Pandey 


कटनी जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में बना उद्यान अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है

कटनी जिले के प्रशासनिक केंद्र की बात करें, तो जिला कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने बने उद्यान में एक ऐसी तस्वीर देखने को मिलती है, जो व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है।

कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने स्थित उद्यान की बाउंड्री वॉल का एक खंभा टूट चुका है। हैरानी की बात यह है कि इस टूटे खंभे को बदलकर नया खंभा लगाने के बजाय, उसे एक लकड़ी के सहारे बांधकर खड़ा कर दिया गया है।


यह दृश्य न केवल उद्यान की सुरक्षा,सुंदरता  पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि जिले की व्यवस्थाओं और रखरखाव की वास्तविक स्थिति को भी उजागर करता है। प्रशासनिक कार्यालय के ठीक सामने इस तरह की अव्यवस्था होना कई सवाल खड़े करता है।

जब जिला मुख्यालय परिसर के सामने स्थित उद्यान की यह हालत है, तो शहर के अन्य हिस्सों की स्थिति का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां सभी विभागों के अधिकारी रोज गाड़िया खड़ी करते है लेकिन इसको कोई नहीं देखता है

अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग इस अव्यवस्था पर कब ध्यान देता है और टूटी हुई बाउंड्री वॉल के ख़म्बे को  कब तक दुरुस्त किया जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते