डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित

 Chief editor -neeraj pandey 

डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित


कटनी।

डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 08 जनवरी 2026, गुरुवार को जी.जी. नर्सिंग होम हॉस्पिटल, बरगवां कटनी में निःशुल्क नेत्र जांच परीक्षण एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन किया गया।



इस शिविर में डॉ. शैफाली गुप्ता द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें कुल 201 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 83 चिन्हित मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया।

ऑपरेशन के उपरांत सभी मरीजों को निःशुल्क चश्मे एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही डॉ. शैफाली गुप्ता द्वारा मरीजों को आंखों की देखभाल, सावधानियों एवं नियमित जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते