एक बार फिर गरमाया ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द मे बनी शासकीय भूमि पर पांच अवैद दुकानों का मामला

 Chief editor -neeraj  pandey 

कटनी जिले की ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर से चर्चा में है। हाईकोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना और प्रशासन की मिलीभगत के आरोपों के बीच, यह मामला गंभीर सवाल उठाता है।

ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के खसरा क्रमांक 326/2 और शासकीय स्कूल के खसरा क्रमांक 54 की भूमि पर पहले भी अवैध दुकानों का निर्माण किया गया था, जिन्हें हाईकोर्ट के आदेश पर तोड़ा गया था।

            सरपंच द्वारा की गई शिकायत

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व सरपंच माधुरी पाठक के पति और वर्तमान उपसरपंच भूषण पाठक ने उसी स्थान पर फिर से पाँच दुकानों का निर्माण करा दिया।

यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर किस तरह से प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कार्रवाई में संलिप्त रहे?

इस मामले में वर्तमान सरपंच छुट्टु  कोल ने जनसुनवाई में आवेदन देकर इन अवैध दुकानों को तोड़ने की मांग की है।

लेकिन सवाल यह भी है कि क्या प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा, या यह मामला यूँ ही लंबित रह जाएगा?

वर्तमान सरपंच चुट्टु कोल का कहना है

“यह शासकीय भूमि है और हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना गंभीर अपराध है। हम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं।”

आगे देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक प्रभावी कदम उठाता है।

ग्रामीणों की उम्मीदें और सवाल अब प्रशासन के जवाबों पर टिकी हुई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते