जनता के आंदोलन के बाद जागा प्रशासन!!जिला प्रशासन ने कराया करुहा रोड का नाप।

 Chief editor -neeraj pandey 


जनता के आंदोलन के बाद जागा प्रशासन!!जिला प्रशासन ने कराया करुहा रोड का नाप





कटनी।जिला कटनी के विकासखंड मुड़वारा स्थित कन्हवारा-करूहा ग्राम की बदहाल सड़क को लेकर जनता एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु द्वारा पूर्व में जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष क्षेत्रीय ग्रामीणजनों द्वारा आंदोलन किया गया था,जानकारी देते हुए अंशु मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों को कई वर्षों से सड़क ना होने से अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,जिसे लेकर ग्रामाणों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है,आंदोलन के बाद जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांशु मिश्रा अंशु को पत्राचार के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि सात दिवस के अंदर मामले पर कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी,आज पटवारी एवं आरआई महोदय की उपस्थिति में ग्राम वासियों के साथ पहुंच कर रोड की नपाई कराई गई।युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने जिला प्रशासन से जनहित में अविलंब से सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराने का आग्रह किया है।रोड की नपाई के दौरान मुख्य रूप से कमल पांडेय,एड.मुकेश पाटकर,अजय खटिक,दत्तराम कुशवाहा,भूकमा काछी,राजू कुशवाहा,राजू बर्मन,छोटेलाल बर्मन सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते