कटनी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द में बंदरों का आतंक, ग्रामीण दहशत में

 Chief Editor- -Neeraj Pandey 


कटनी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द  में बंदरों का आतंक, ग्रामीण दहशत में

कटनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड ने ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। आए दिन बंदर घरों की छतों पर चढ़कर सामान तोड़ रहे हैं, अनाज और खाद्य सामग्री उठा ले जा रहे हैं, वहीं बच्चों और बुजुर्गों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के अचानक हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जान जाने की आशंका भी बनी हुई है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बंदरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग और प्रशासन जल्द से जल्द गांव में विशेष अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की व्यवस्था करे, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले लोगों को राहत मिल सके।

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?

या फिर जल्द ही ग्रामीणों को इस भय से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते