आखिर कब होगी कैलवारा खुर्द के पूर्व सरपंच माधुरी पाठक से आदिवासी भवन टिकरिया की राशि की वसूली

chief editor -Neeraj Pandey 

 आखिर कब होगी कैलवारा  खुर्द के पूर्व सरपंच माधुरी पाठक से आदिवासी भवन टिकरिया की राशि की वसूली


ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द अंतर्गत टिकरिया स्थित आदिवासी भवन के निर्माण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पूर्व सरपंच श्रीमती माधुरी पाठक के कार्यकाल के दौरान लगभग ₹4,70,000 (चार  लाख सत्तर हजार रुपये) की राशि में भ्रष्टाचार/गबन होना प्रशासनिक जांच में पाया गया। था

उल्लेखनीय है कि संबंधित जांच प्रतिवेदन एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद तत्कालीन सचिव विनोद नायक को निलंबित कर उससे 2.35.000की राशि की वसूली कर् उन्हे बहाल कर दिया गया लेकिन आज दिनांक तक शेष बचे ,2.35.000 की वसूली  पुर्व् सरपंच माधुरी पाठक से  नहीं की जा सकी है, जो प्रशासनिक शिथिलता एवं लापरवाही को दर्शाता है। यह स्थिति पंचायती राज अधिनियम, मध्यप्रदेश वित्तीय नियमों तथा लोक धन की सुरक्षा के मूल सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन है।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों में इस विषय को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। जनता का कहना है कि जब भ्रष्टाचार की राशि प्रमाणित हो चुकी है, तो फिर दोषी के विरुद्ध वसूली, दंडात्मक कार्रवाई एवं कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही। यह न केवल आदिवासी समाज के अधिकारों के साथ अन्याय है, बल्कि शासन की “शून्य सहनशीलता” नीति पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।

अतः वर्तमान सरपंच छुट्टु कोल और टिकरिया निवासी  के द्वारा यह 

मांग की जाती है कि

तत्काल प्रभाव से ₹2,35,000 की वसूली की जाए,संबंधित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जाए,विलंब के लिए उत्तरदायी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए,

भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कठोर निगरानी तंत्र लागू किया जाए।

सरपंच छुट्टु कोल और ग्रामीणों का कहना है की यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की जाती है, तो जनहित में यह मामला उच्च प्रशासनिक एवं न्यायिक मंच पर ले जाने के लिए स्थानीय नागरिक विवश होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते