निगहरा खरीदी केन्द्र मे भारी अनियमित्ता के लग रहे आरोप खरीदी प्रभारी और सर्वेअर पाये जा रहे नदारद जाँच की उठ रहि मांग

 निगहरा खरीदी केन्द्र मे भारी अनियमित्ता के लग रहे आरोप खरीदी प्रभारी और सर्वेअर पाये जा रहे नदारद जाँच की उठ रही मांग


धान खरीदी केंद्र निगहरा में बड़े पैमाने पर घोटाले के गंभीर आरोप सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र प्रभारी बसंत सिंह की देखरेख में शासन के निर्धारित मानक 40 किलो के बजाय किसानों से 41 किलो 300 ग्राम प्रति बोरी धान की तौल कराई जा रही है, जिससे किसानों का खुला शोषण हो रहा है।


सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि वेयर हाउस से सर्वेयर लंबे समय से गायब बताया जा रहा है, जिससे खरीदी और भंडारण की प्रक्रिया पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गई है। सर्वेयर की अनुपस्थिति में न तो गुणवत्ता की सही जांच हो पा रही है और न ही तौल व ग्रेडिंग पर कोई प्रभावी निगरानी है।


इसके साथ ही वेयर हाउस परिसर में रिजेक्ट धान के बड़े-बड़े ढेर पड़े हुए हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि नियमों को ताक पर रखकर अमानक धान की खरीदी और भंडारण किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि रिजेक्ट धान दिखाकर दबाव बनाया जाता है और फिर मनमानी तौल के जरिए उनसे अतिरिक्त धान वसूला जाता है।


स्थानीय किसानों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लग सके और किसानों को उनका पूरा हक मिल सके।

सूत्रों के अनुसार दबे मुंह किसानों का कहना है कि बसंत सिंह जैसे प्रभारी को ब्लैक लिस्ट कर देना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते