ग्राम पंचायत केलवारा खुर्द में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार मोंटी जैन के द्वारा बनाई जा रही घटिया रोड नल जल योजना को रोज करते हैं बाधित सरपंच की बातों पर नहीं देते ध्यान

chief editor -neeraj pandey 

 ग्राम पंचायत कैलवारा  खुर्द में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार मोंटी जैन के द्वारा बनाई जा रही घटिया रोड नल जल योजना को रोज करते हैं बाधित सरपंच की बातों पर नहीं देते ध्यान


ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द जनपद पंचायत कटनी इस वक्त एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आ रही है, जहाँ पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हम आपको बता दे की ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द,जनपद पंचायत कटनी जहाँ सांसद निधि से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह सड़क भिलाई मोड़ से शबरी माता मंदिर तक बनाई जा रही है, जिसका ठेका मोंटी जैन ठेकेदार को दिया गया है।

ग्रामीणों  और् सरपंच छुट्टू कोल  का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया गुणवत्ता की सड़क बनाई जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान पंचायत द्वारा संचालित नल-जल योजना की पाइपलाइन को लगातार क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, जिससे गांव में कई दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है।

सबसे गंभीर बात यह है कि ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना अवैध खुदाई की गई और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत किए बिना सड़क को जल्दबाजी में पाट दिया गया। इससे भविष्य में और भी बड़ी समस्या खड़ी होने की आशंका है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच और ग्रामीणों का कहना है की

रोड घटिया बन रही है और पानी की लाइन तोड़ दी गई है, कई दिन पानी नहीं आया।”

फिलहाल अब सवाल यह उठता है कि क्या पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करेगा?

क्या ठेकेदार पर कार्रवाई होगी या फिर ग्रामीणों को यूँ ही परेशानी झेलनी पड़ेगी?

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।

कैलवारा खुर्द से रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते