*कलेक्टर श्री तिवारी ने ग्राम पंचायतों के सचिव की नियुक्ति, चयन और आमेलन की जांच हेतु चार सदस्यीय चयन समिति का किया गठन*

chief editor neeraj pandey 

*कलेक्टर श्री तिवारी ने ग्राम पंचायतों के सचिव की नियुक्ति, चयन और आमेलन की जांच हेतु चार सदस्यीय चयन समिति का किया गठन*

 जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर होंगी समिति की अध्यक्ष

कटनी / कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्राम पंचायत सचिव की नियुक्ति हेतु आमेलन की जांच हेतु चार सदस्यीय समिति गठित की है। जारी आदेश के मुताबिक श्री तिवारी ने जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर को चयन समिति का अध्यक्ष बनाया है। सर्व श्री जितेंद्र पटेल संयुक्त कलेक्टर कटनी,  सुश्री विजय लक्ष्मी मरावी सहायक परियोजना अधिकारी चयन समिति के सदस्य एवं अनुराग मोदी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी सदस्य सचिव होंगे। गठित समिति ग्राम पंचायत सचिव के आमेलन चयन की जांच करेगी तत्पश्चात सक्षम अधिकारी द्वारा चयन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय की कलेक्टर श्री तिवारी ने मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के नियम 5 के अनुक्रम में निहित प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत सचिवों की नियुक्ति हेतु आमेलन की जांच एवं चयन हेतु समिति गठित की है। कलेक्टर श्री तिवारी ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम पंचायत सचिवों के आमेलन के प्रकरण तैयार कर जिला पंचायत कटनी में प्रेषित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते