*ग्राम खोहरी में आलोनी नदी किनारे हुआ मेढ़ बंधान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प*

 Chief editor -neeraj pandey 



 ग्राम खोहरी में आलोनी नदी किनारे हुआ मेढ़ बंधान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प



मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद कटनी, नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोहरी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम खोहरी स्थित आलोनी नदी रपटा के पास जल संरक्षण हेतु मेढ़ बंधान का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राज्य सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल, संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन, जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केसवाल, विकासखंड समन्वयक श्री बालमुकुंद मिश्रा, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री राजू यादव, नंदलाल कोरी ,  श्री राम पटेल, तेजभान सिंह ठाकुर,सहित जन अभियान परिषद के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, CMCLDP के छात्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मेढ़ बंधान एवं बोरी बंधान जैसे कार्य जल संचय के प्रभावी साधन हैं, जिससे भू-जल स्तर बढ़ता है और कृषि एवं पशुपालन को लाभ मिलता है। उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक जल संचय करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोहरी के अध्यक्ष शशीकांत पटेल एवं सचिव अजीत पटेल सहित समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जल संरक्षण गतिविधियों में निरंतर सहभागिता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने भविष्य में ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने की सहमति व्यक्त की।

संपर्क सूत्र 9926659923 ,9752047043 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते