रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी

 

JANTA KI AAWAJ

रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी

भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग व्यवस्था में 1 अक्टूबर 2025 से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी

भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग व्यवस्था में 1 अक्टूबर 2025 से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत टिकट बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 15 मिनट में केवल आधार-प्रमाणित यूजर्स ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे।
रेल मंत्रालय ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि टिकटों की बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 15 मिनट तक यानी सुबह 8:00 बजे से 8:15 तक ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आधार जरूरी होगा। यह व्यवस्था फिलहाल तत्काल टिकटों की बुकिंग पर लागू है।
 
आरक्षण व्यवस्था का लाभ सबसे पहले आम उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस बदलाव से टिकटों की धांधली रुकेगी और टिकट दलालों पर नकेल कसी जा सकेगी। हालांकि, रेलवे के आरक्षण केंद्र के जरिए आरक्षित टिकट बुक करने को लेकर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सामान्य आरक्षण खुलने के 10 मिनट के प्रतिबंध के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा। भारतीय रेल के अधिकृत टिकट एजेंट को ओपनिंग तिथि के पहले दिन आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी।
👉विश्वसनीय खबरों के लिए बने रहे जनता की आवाज न्यूज़ चैनल के साथ चीफ एडिटर पंडित नीरज पांडे के साथ ब्यूरो चीफ शैलेन्द तिवारी की खास रिपोर्ट
👉अपनी खास खबर एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करे
👉संपर्क सूत्र=9752047043, 9926659923

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते