गणेशोत्सव पर्व पर महापौर की नागरिकों से अपील : मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं की करें स्थापना स्वच्छ जल, स्वच्छ पर्यावरण मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं से संभव

 JANTA KI AAWAJ NEWS

गणेशोत्सव पर्व पर महापौर की नागरिकों से अपील : मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं की करें स्थापना

स्वच्छ जल, स्वच्छ पर्यावरण मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं से संभव


कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करें।

महापौर श्रीमती सूरी ने नगरवासियों से गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाएं जल स्रोतों को प्रदूषित करती हैं, जबकि मिट्टी की प्रतिमाओं के विसर्जन से वे शीघ्रता से पानी में घुल जाती है, जिससे प्रकृति को कोई हानि नहीं होती। 


महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे गणेशोत्सव पर्व पर परंपरा एवं आस्था के साथ-साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दें और अधिक से अधिक संख्या में मिट्टी की प्रतिमाओं की स्थापना करें।

विश्वसनीय खबरों के लिए बने रहे जनता की आवाज न्यूज़ चैनल के साथ चीफ एडिटर पंडित नीरज पांडे के साथ ब्यूरो चीफ शैलेन्द तिवारी की खास रिपोर्ट
👉अपनी खास खबर एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करे
👉संपर्क सूत्र=9752047043, 9926659923

Comments

Popular posts from this blog

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते