Posts

कटनी जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में बना उद्यान अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है

Image
Chief editor -Neeraj Pandey  कटनी जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में बना उद्यान अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है कटनी जिले के प्रशासनिक केंद्र की बात करें, तो जिला कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने बने उद्यान में एक ऐसी तस्वीर देखने को मिलती है, जो व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है। कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने स्थित उद्यान की बाउंड्री वॉल का एक खंभा टूट चुका है। हैरानी की बात यह है कि इस टूटे खंभे को बदलकर नया खंभा लगाने के बजाय, उसे एक लकड़ी के सहारे बांधकर खड़ा कर दिया गया है। यह दृश्य न केवल उद्यान की सुरक्षा,सुंदरता  पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि जिले की व्यवस्थाओं और रखरखाव की वास्तविक स्थिति को भी उजागर करता है। प्रशासनिक कार्यालय के ठीक सामने इस तरह की अव्यवस्था होना कई सवाल खड़े करता है। जब जिला मुख्यालय परिसर के सामने स्थित उद्यान की यह हालत है, तो शहर के अन्य हिस्सों की स्थिति का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां सभी विभागों के अधिकारी रोज गाड़िया खड़ी करते है लेकिन इसको कोई नहीं देखता है अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग इस अव्यवस्...

ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द की शासकीय भूमि पर बनी पांच अवैध दुकानों पर प्रशासन की चुप्पी

Chief Editor- Neeraj pandey   ग्राम पंचायत कैलवारा  खुर्द की शासकीय भूमि पर बनी पांच  अवैध दुकानों  पर प्रशासन की चुप्पी  जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत कैलवारा में एक बार फिर कानून और न्याय व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए वही अवैध दुकानें फिर से खड़ी कर दी गई हैं, जिन्हें पहले न्यायालय के निर्देश पर तोड़ा जा चुका था। सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह सब हो रहा है? ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द में खसरा क्रमांक 326/2 तालाब के पास दो और शासकीय स्कूल के समीप बनाई गईं तीन  अवैध दुकानें आज पूरे प्रशासनिक तंत्र पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। ग्रामीणो के बताए अनुसार—  इन दुकानों का निर्माण पूर्व सरपंच माधुरी पाठक के पति एवं वर्तमान उपसरपंच भूषण पाठक द्वारा दबंगई के बल पर कराया गया था। ग्रामीणों ने उस समय भी विरोध किया, शिकायतें हुईं और अंततः माननीय हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश पर इन अवैध दुकानों को तोड़ दिया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद आज वही दुकानें फिर से उसी स्थान पर दोबारा खड़ी कर दी...

जनपद पंचायत कटनी और पीएचई विभाग की लापरवाही से रुका गांवों का विकास

  जनपद पंचायत कटनी और पीएचई विभाग की लापरवाही से रुक रहा गांवों का विकास कटनी। एक ओर सरकार हर घर नल-जल, गांव-गांव विकास और बुनियादी सुविधाओं की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। पीएचई विभाग और जनपद पंचायत कटनी के तकनीकी इंजीनियरों की सुस्ती और लापरवाही के चलते पंचायतों का विकास ठप होकर रह गया है। जानकारी के अनुसार, पीएचई विभाग द्वारा तकनीकी स्वीकृति देने में हो रही भारी देरी के कारण नल-जल योजना सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। कई पंचायतों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, टंकियां बनकर तैयार हैं, लेकिन तकनीकी स्वीकृति के अभाव में ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जनपद पंचायत कटनी के टेक्निकल इंजीनियरों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंचायतों द्वारा सड़क, नाली, भवन और अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों के प्रस्ताव समय पर भेजे जाने के बावजूद तकनीकी स्वीकृति महीनों तक लटकाई जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि उनके प्रस्तावों को न तो प्राथमिकता दी जा रही है और न ही कोई स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है। इस लापरवाही का सीधा असर गांवो...

बजट 2026 पर सियासी प्रतिक्रिया

Image
   Chief editor -neeraj pandey       बजट 2026 पर सियासी प्रतिक्रिया केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष के आम बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों ने इसे विकासोन्मुखी, जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बजट बताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बजट देश के किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब तबके को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, स्टार्टअप को बढ़ावा, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में किए गए प्रावधानों की जमकर सराहना की। वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दल कांग्रेस ने बजट पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं ने कहा कि सरकार ने बजट में अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश की है। कांग्रेस का आरोप है कि यह बजट आम जनता को राहत देने में नाकाम साबित होगा और महंगाई, बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस समाधान नहीं दिया। कांग्रेस ...

# बड़वारा पुलिस द्वारा सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार

Image
Chief editor neeraj pandey    बड़वारा पुलिस द्वारा सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार # उक्त गिरोह ने ऐनकेजे, बिलहरी, बड़वारा थाना अंतर्गत गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी को दिया था अंजाम # अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी में 57 सिलेंडर, एक पिकअप, एक पल्सर कुल 14 लाख रुपए का मशरूका किया जप्त । कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हुई गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर संलिप्त गिरोह का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, डीएसपी हेड क्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व दिनांक 17/1/26 को दरमियानी रात बिलहरी भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी हो जाने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान चोरी गये सिलेंडर व अज्ञात चोरों की लगातार पता तलाश बड़वारा एवं बिलहरी पुलिस द्वारा की जा रही थी पता तलाश दौरान बिलहरी पुलिस को...

पॉलिथीन में चाय लाकर डिस्पोजल में डालकर पीना है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक देखिए यह रिपोर्ट नमस्कार, आज की बड़ी खबर सेहत से जुड़ी है। क्या आप भी

Image
 Chief editor neeraj pandey  पॉलिथीन में चाय  लेना, डिस्पोजल में डालकर पीना है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है देखिए यह रिपोर्ट नमस्कार, आज की बड़ी खबर सेहत से जुड़ी है। क्या आप भी पोलिथीन की थैली में भरकर लाई गई चाय पीते हैं? अगर हाँ, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। रिपोर्ट: शहर और ग्रामीण इलाकों में चाय की दुकानों पर खुलेआम पोलिथीन की थैलियों में गर्म चाय भरकर देने का चलन बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्म तरल पदार्थ जब पोलिथीन के संपर्क में आते हैं, तो उससे हानिकारक रसायन निकल सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक ऐसे रसायनों का सेवन पेट, लीवर और अन्य अंगों पर बुरा असर डाल सकता है। इसके बावजूद न तो दुकानदार जागरूक हैं और न ही ग्राहक इस खतरे को गंभीरता से लेते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय प्रतिक्रिया: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुविधा और सस्ते विकल्प के कारण वे पोलिथीन में चाय लेने को मजबूर हैं, लेकिन यदि प्रशासन सख्ती करे और सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराए, तो लोग बदलाव अपनाने को तैयार हैं। अपील: स्व...

महिला कांग्रेस ने चलाया मनरेगा बचाओ संग्राम।

Image
  Chief Editor- -Neeraj Pandey   महिला कांग्रेस ने चलाया मनरेगा बचाओ संग्राम। ग्राम पंचायत में लगाई महिलाओं संग चौपाल। कटनी।युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महिला कांग्रेस की नेत्री सौम्या राँधेलिया द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम मुहीम के तहत कटनी जिले कि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र कन्हवारा एवं पौंडी मे ग्रामीणों जनो के बीच जाकर मनरेगा बचाओ अभियान से जुड़ने हेतु निवेदन किया गया।उनके द्वारा आरोप लगाए गए की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार देने लेकर कांग्रेस शासन काल में बनाई गई मनरेगा योजना को करने की तैयारी में है,इसलिए इसका नाम बदला जा रहा है,जबसे भाजपा सत्ता में आई है केवल योजनाओं का नाम ही बदला जा रहा है।राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जा रह है।सौम्या ने बताया की मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं-ग्रामीण भारत के श्रम,स्वाभिमान और स्वावलंबन की पहचान है,जिसे नरेंद्र मोदी तबाह करने पर तुले हैं।ऐसे में मनरेगा को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है,एवं...