Chief editor-neeraj pandey 

मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने जिला चिकित्‍सालय को भेंट किया 'डेड बॉडी फ्रीजर', शवों को सुरक्षित रखने में मिलेगी मदद

कटनी - मुड़वारा विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल ने मानव कल्‍याण और पीडि़त मानवता की सेवा की दृष्टि से जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम गृह (शव गृह) के लिए विधायक निधि से चार कैबिनेट वाला अत्‍याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया है। इस फ्रीजर की कुल लागत 6 लाख 50 हजार रुपये है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजसिंह ठाकुर ने बताया 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजसिंह ठाकुर ने बताया कि अक्सर कानूनी प्रक्रियाओं, मेडिकल जांच या अंतिम संस्कार में देरी होने के कारण शवों के खराब होने का डर बना रहता था। जनमानस की इसी जरूरत और समस्या को देखते हुए विधायक श्री जायसवाल ने स्टेनलेस स्टील से निर्मित चार कैबिनेट वाला फ्रीजर अस्पताल को सौंपा है। इससे मृतकों के शवों को सुरक्षित और ससम्मान रखा जा सकेगा।

विधायक संदीप जायसवाल पहले भी भेंट कर चुके मेडीकल उपकरण 

विधायक श्री जायसवाल स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार के प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने टी.बी. मरीजों के लिए 12 लाख 40 हजार रुपये की लागत वाली 'हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन' उपलब्ध कराई थी। साथ ही वे स्वयं 180 टी.बी. मरी

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते