मातारानी के दर्शन का मिला फल मजदूर की चमकी किस्मत मिला चमचमाता हुआ 15 लाख का हीरा देखिए पूरी खबर
मातारानी के दर्शन का मिला फल मजदूर की चमकी किस्मत
मिला चमचमाता हुआ 15 लाख का हीरा
देखिए पूरी खबर
मातारानी ने अपने एक गरीब भक्त को निहाल कर दिया। पन्ना में मातारानी के दर्शन कर लौट रहे एक मजदूर की किस्मत पल में चमक उठी। उसे रास्ते में एक चमचमाता पत्थर मिला था, जो 15 लाख का हीरा निकला है...
पन्ना: मातारानी की उपासना और नियमित दर्शनों का फल पन्ना के एक मजदूर को मिला है। बुधवार को मंदिर की सीढ़िया उतरते ही उसकी किस्मत चमकी और पलभर में वह लखपति बन गया। उसे रास्ते में एक चमचमाता पत्थर दिखा जो बेशकीमती हीरा निकला है। उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है।
पन्ना की धरती चमत्कार करती है। यहां कब किसकी किस्मत चमक उठे कोई नहीं कह सकता। पलभर में फर्श से अर्श पर पहुंचा देती है। ऐसी ही एक मामला बुधवार को सामने आया है। एक मजदूर रोजाना की तरह नवमी को खैरमाई मंदिर से पूजा कर लौट रहा था। मंदिर से घर लौटते वक्त उसे रास्ते में एक चमकता पत्थर दिखा था। जिज्ञासा वश उसे उठाकर उन्होंने जेब में रख लिया और घर ले जाए। परिजन को बताया तो सभी ने सुझाव दिया कि हीरा कार्यालय चलकर जांच कराते हैं।

जानकारी अनुसार जिले के राहुनिया गुजार गांव के गोविंद सिंह आदिवासी मजदूरी का काम करते हैं। वे नवरात्रि में माता की आराधना नियम से करते हैं। बुधवार को नियम से वे नवमी के दिन खेरामाता मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक पत्थर पर पड़ी तो उन्होंनें उसे उठा लिया था। गोविंद सिंह ने बताया कि जब वे उसे लेकर हीरा कार्यालय पहुंचे तो बताया गया कि वह उज्जवल किस्म का हीरा है। उसकी कीमत लाखों में होगी
👉विश्वसनीय खबरों के लिए बने रहे जनता की आवाज न्यूज़ चैनल के साथ
चीफ एडिटर पंडित नीरज पांडे - 9926659923
ब्यूरो चीफ शैलेन्द तिवारी -9752047043
👉अपनी खास खबर एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करे
👉संपर्क सूत्र=9752047043, 9926659923
Comments
Post a Comment