Chief editor-neerajpandey 

कटनी के माधव नगर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकारी भूमि के खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला उजागर हुआ है। नियमों के विपरीत इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

कटनी जिले के माधव नगर कैंप इलाके में शासकीय भूमि के अवैध खरीद और विक्रय का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हरिश हार्डवेयर नामक संस्थान द्वारा कथित रूप से सरकारी भूमि को बेचा गया, जिसे कमला ज्वेलर्स द्वारा खरीदा गया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि भारतीय कानून के अनुसार शासकीय भूमि का किसी भी प्रकार से खरीदना या बेचना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इस तरह का लेन-देन होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है—क्या यह सब बिना प्रशासन की जानकारी के संभव है, या फिर कहीं न कहीं लापरवाही या मिलीभगत की आशंका है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि 

समय रहते इस मामले की जांच नहीं की गई, तो भविष्य में और भी इस तरह के अवैध सौदे सामने आ सकते हैं।

कानूनी नजरिए से देखा जाए तो शासकीय भूमि का क्रय-विक्रय भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें दोषी पाए जाने पर सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या इस कथित अवैध सौदे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाती है या नहीं।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला, शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले

जनपद पंचायत कटनी में वर्षों से जमे रोजगार सहायक, तबादलों पर प्रशासन की चुप्पी

बड़ी खबर- कटनी जिला उद्योग विभाग मे फर्जीवाड़े की खुलने लगी परते